रायपुर। बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद Kangana Ranaut आज फिल्म भारत भाग्य विधाता की पहली स्क्रीनिंग में शामिल होने रायपुर पहुंचीं। स्वामी विवेकानंद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान विधायक Anuj Sharma, महापौर Meenal Choubey समेत भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जोरा द मॉल में होगी पहली स्क्रीनिंग
फिल्म भारत भाग्य विधाता की पहली स्क्रीनिंग आज रायपुर के जोरा द मॉल में आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।
निर्देशक भी रहेंगे मौजूद
फिल्म के निर्देशक Manoj Tapadia भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगे। स्क्रीनिंग के बाद वे मीडिया और दर्शकों से फिल्म को लेकर बातचीत करेंगे।
26/11 हमले के बाद की बहादुरी पर आधारित है फिल्म
भारत भाग्य विधाता फिल्म मुंबई के 26/11 आतंकी हमले के बाद स्वास्थ्यकर्मियों, सुरक्षा बलों और आपदा प्रबंधन से जुड़े कर्मियों की बहादुरी और सेवा भावना को दर्शाती है। फिल्म में संकट के समय देशसेवा करने वाले अनसुने नायकों की कहानी दिखाई गई है।
कार्यक्रम को लेकर उत्साह
फिल्म की पहली स्क्रीनिंग को लेकर रायपुर में खासा उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम में फिल्म जगत और राजनीतिक क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियां एक मंच पर नजर आएंगी, जिससे यह आयोजन चर्चा का केंद्र बना हुआ है।





