July 25, 2026

कांकेर : संभाग स्तरीय रोजगार मेला 16 एवं 17 फरवरी को लाइवलीहुड कॉलेज जगदलपुर में

उत्तर बस्तर कांकेर, 11 फरवरी 2026। कौशल विकास, तकनीकी एवं रोजगार विभाग द्वारा 16 एवं 17 फरवरी 2026 को प्रातः 11 बजे से सायं 4 बजे तक शासकीय लाइवलीहुड कॉलेज, आड़ावाल जगदलपुर में संभाग स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेले में निजी क्षेत्र के तकनीकी एवं गैर-तकनीकी लगभग 1502 पदों पर भर्ती हेतु साक्षात्कार लिया जाएगा।

जिला रोजगार अधिकारी श्री बी.आर. ठाकुर ने बताया कि संभाग स्तरीय रोजगार मेले में इच्छुक आवेदकों का साक्षात्कार 16 एवं 17 फरवरी (सोमवार एवं मंगलवार) को किया जाएगा। जिन आवेदकों ने रोजगार मेला हेतु पूर्व में पंजीयन नहीं किया है, वे पोर्टल
https://erojgar.cg.gov.in/
पर ऑनलाइन आवेदन कर रिक्त पदों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि आवेदक रोजगार मेले में अपने समस्त दस्तावेज जैसे जीवित पंजीयन कार्ड, आधार कार्ड, अनुभव प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो तथा शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र की मूल एवं छायाप्रति के साथ निर्धारित तिथि पर रोजगार मेला स्थल पर उपस्थित हो सकते हैं।

रोजगार मेले से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए इच्छुक आवेदक अपने जिला रोजगार कार्यालय, नजदीकी आईटीआई, पॉलिटेक्निक कॉलेज एवं लाइवलीहुड कॉलेज से संपर्क कर सकते हैं।