कांकेर, 6 फरवरी 2026: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नेशनल हाइवे-30 पर एक सड़क हादसे ने जन्मदिन की खुशियों को मातम में बदल दिया। कार में सवार 6 बच्चों का समूह वेदांत पटेल का जन्मदिन मनाने के लिए निकला था। सभी कार में गाने सुनते हुए हंसी-मज़ाक कर रहे थे, तभी चालक ने कार पर नियंत्रण खो दिया और कार सीधे सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई।
घटना सुबह लगभग 4:30 बजे गोविंदपुर स्थित रामदेव टाइल्स के सामने हुई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कार में फंसे नाबालिगों को बाहर निकाला। हादसे में सभी 6 बच्चों को गंभीर चोटें आईं। इलाज के दौरान वेदांत पटेल और उनके दोस्त युवराज की मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों का उपचार जारी है। परिवारों में मातम पसरा हुआ है।
पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है और कार चालक के परिवार के खिलाफ FIR दर्ज की जा रही है।





