March 5, 2026

Kanker News Update:कोयलीबेड़ा ब्लॉक में एसटी-एससी-ओबीसी समाज की महारैली, चक्का जाम की तैयारी… प्रशासन अलर्ट मोड पर

कांकेर। जिले के कोयलीबेड़ा ब्लॉक में सोमवार को एसटी, एससी और ओबीसी समाज के संयुक्त आह्वान पर एकदिवसीय महारैली और चक्का जाम किया जाएगा। 18 पंचायतों के 68 गांवों से करीब 10 हजार से अधिक लोग आंदोलन में शामिल होने की संभावना है। रैली और चक्का जाम को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

ग्रामीणों का आरोप है कि चारगांव माइंस के CSR कार्यों की पारदर्शिता और वास्तविक लाभ गांवों तक नहीं पहुंच रहे हैं। इसके चलते जांच की मांग आंदोलन का प्रमुख मुद्दा बनी हुई है।

ग्रामीणों की प्रमुख मांगे:

  1. ब्लॉक मुख्यालय में समस्त कार्यालय संचालन कोयलीबेड़ा से ही हो।
  2. जिला सहकारी बैंक की स्थापना की जाए।
  3. महाविद्यालय खोला जाए।
  4. अस्पताल भवन और स्टाफ की कमी पूरी की जाए।
  5. चारगांव माइंस CSR मद की जांच की जाए।

कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। वहीं, यातायात व्यवस्था पर भी असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।