कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के निर्देशानुसार जिले के आम नागरिकों की समस्याओं, शिकायतों एवं आवश्यकताओं के समाधान के लिए जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में 13 फरवरी शुक्रवार को दुर्गूकोंदल विकासखंड के स्कूल ग्राउंड मेड़ो में जनसमस्या निवारण शिविर लगाया जाएगा।
इस शिविर में ग्राम पंचायत मेड़ो, चाहचाड़, हाहालद्दी, सिंहारी, खुटगांव, दोड़दे, साधुमिचगांव, पड़गाल, भुसकी, पलाचूर, दुर्गूकोंदल और भुरकागुदुम सहित आसपास के ग्राम पंचायतों के ग्रामीण शामिल होंगे। शिविर में शासन की लोक कल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दिलाने के लिए ग्रामीणों को प्रोत्साहित किया जाएगा।
यदि किसी हितग्राही को योजनाओं का लाभ लेने में किसी प्रकार की कठिनाई आ रही है तो उसका समाधान मौके पर ही किया जाएगा। कलेक्टर ने जनसमस्या निवारण शिविर में सभी जिला, ब्लॉक एवं क्लस्टर स्तर के अधिकारियों और कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं, ताकि आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण हो सके।




