March 4, 2026

कांकेर में 11 फरवरी को बोर्ड परीक्षा तैयारी हेतु विशेष मोटिवेशनल कार्यशाला

कांकेर, 10 फरवरी 2026: बोर्ड परीक्षा की तैयारी को मजबूती देने और विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से 11 फरवरी, बुधवार को प्रातः 11 बजे पीएम श्री शासकीय नरहरदेव उत्कृष्ट विद्यालय, कांकेर में विशेष मोटिवेशनल (अभिप्रेरणा) कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।

कार्यशाला में कलेक्टर श्री नीलेश कुमार महादेव क्षीरसागर, पुलिस अधीक्षक श्री निखिल अशोक कुमार राखेचा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हरेश मंडावी और जिला शिक्षा अधिकारी श्री रमेश कुमार निषाद विद्यार्थियों को परीक्षा तैयारी, अनुशासन, समय प्रबंधन, सकारात्मक सोच और लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रेरक संदेश देंगे।

जिला परियोजना समन्वयक नवनीत पटेल ने बताया कि इस अभिप्रेरणा कार्यशाला में जिले के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को आमंत्रित किया गया है। इसमें हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी विद्यालयों के वे छात्र शामिल होंगे जिन्होंने 85 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं। प्राचार्यों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने विद्यालय की योग्य छात्रों की सूची तैयार कर उनकी अनिवार्य सहभागिता सुनिश्चित करें और कार्यक्रम स्थल तक उन्हें सुरक्षित पहुंचाएं।

इस कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा की तैयारी के सही तरीकों, पढ़ाई की रणनीति, अनुशासन और मानसिक दृढ़ता से अवगत कराना है, ताकि वे बेहतर प्रदर्शन कर सकें।