May 18, 2026

कांकेर में 5 हथियारबंद नक्सलियों का आत्मसमर्पण, संयुक्त एरिया कमेटी होगी नक्सल मुक्त

Kanker | 26 मार्च 2026

कांकेर। जिले में नक्सलियों के आत्मसमर्पण का सिलसिला लगातार जारी है। पापा राव के बाद अब एक और बड़ी सफलता सामने आई है, जहां 5 हथियारबंद नक्सली आत्मसमर्पण के लिए सामने आए हैं।

जानकारी के अनुसार उइकाटोला के जंगलों से निकले ये नक्सली कांकेर एसपी कार्यालय पहुंचकर आत्मसमर्पण करेंगे। समर्पण करने वाले नक्सलियों के पास एक एसएलआर और दो .303 रायफल जैसे हथियार भी हैं।

समर्पण करने वाले नक्सलियों में मंगेश, गणेश उइका, राजे, हिड़मे उर्फ जमाली और मंगति शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि ये सभी ईनामी नक्सली हैं और इनके आत्मसमर्पण के साथ ही कांकेर जिले का मोहला-अवन्धी संयुक्त एरिया कमेटी नक्सल मुक्त होने की दिशा में बड़ी उपलब्धि हासिल करेगा।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह आत्मसमर्पण नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत बड़ी सफलता माना जा रहा है और इससे क्षेत्र में शांति और विकास को बढ़ावा मिलेगा।