कांकेर। शनिवार को शहर के गौरवपथ पर एक तेज रफ्तार यात्री बस ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी। हादसे में पिता मुकेश मंडावी और उनके छोटे बेटे खिलेश की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी दो बेटियां, लीशा और दुर्गेश्वरी, गंभीर रूप से घायल हैं और जिला अस्पताल में भर्ती हैं।

पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया और बस जब्त कर ली है। प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर मामले की जांच जारी है।
स्थानीय लोग शहर में बढ़ते सड़क हादसों पर आक्रोशित हैं। प्रशासन ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने की अपील की है।





