March 4, 2026

कांकेर में सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर डिजिटल फ्रॉड और साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम

कांकेर, 10 फरवरी 2026: सुरक्षित इंटरनेट दिवस के अवसर पर आज कलेक्टोरेट कांकेर में डिजिटल फ्रॉड एवं साइबर सुरक्षा पर जागरूकता कार्यक्रम एवं प्रशिक्षण आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य इंटरनेट के बढ़ते उपयोग के साथ होने वाले साइबर अपराधों और ऑनलाइन ठगी से आमजन और शासकीय कर्मचारियों को सतर्क और जागरूक करना था।

प्रशिक्षण के दौरान विशेषज्ञों ने ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड, फर्जी कॉल, ओटीपी एवं लिंक फ्रॉड, सोशल मीडिया हैकिंग, फेक वेबसाइट और डिजिटल स्कैम के विभिन्न तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही डिजिटल लेन-देन के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियों, सुरक्षित पासवर्ड, ओटीपी गोपनीयता और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत रिपोर्ट करने की प्रक्रिया को समझाया गया।

इस अवसर पर कलेक्टोरेट के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को सुरक्षित इंटरनेट उपयोग, साइबर अपराधों से बचाव और डिजिटल जागरूकता के महत्व से अवगत कराया गया। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि थोड़ी-सी सतर्कता और सही जानकारी से डिजिटल फ्रॉड से बचा जा सकता है।