May 17, 2026

कांकेर : अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष जिले का करेंगे दो दिवसीय प्रवास

छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष श्री रूपसिंह मण्डावी (राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त) आगामी 19 और 20 फरवरी को कांकेर जिले का दौरा करेंगे। 19 फरवरी को वे भानुप्रतापपुर विकासखण्ड में खनन क्षेत्र का निरीक्षण करेंगे और ग्राम पेवारी में सड़क निर्माण कार्य का अवलोकन कर जनजातीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करेंगे।

अगले दिन, 20 फरवरी को सुबह 11.30 बजे वे नियद नेल्लानार योजनांतर्गत निर्माण कार्यों का निरीक्षण करेंगे और लाइवलीहुड कॉलेज कांकेर में पुनर्वास प्रशिक्षण केंद्र का अवलोकन करेंगे। इसके बाद दोपहर 2.30 बजे जिला स्तरीय बैठक कर अनुसूचित जनजातियों के कल्याण से संबंधित योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की जाएगी। तत्पश्चात श्री मंडावी रायपुर के लिए रवाना होंगे।