कांकेर। कांकेर जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। नारायणपुर सीमावर्ती क्षेत्र में सर्चिंग के दौरान जवानों को नक्सलियों द्वारा डंप किया गया भारी हथियार और आईईडी बरामद हुआ। इस कार्यवाही से नक्सलियों द्वारा भविष्य में की जा सकने वाली बड़ी नक्सली घटना टल गई।
बस्तर रेंज में नक्सलियों को समाप्त करने के लिए सुरक्षाबलों का अभियान लगातार जारी है। आईजी पी सुन्दराज के निर्देशन और एसपी कांकेर निखिल राखेचा के मार्गदर्शन में पुलिस बल ने नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया। इस अभियान में बीएसएफ डीआईजी ओम प्रकाश एवं 94वीं वाहिनी बीएसएफ ने भी सहयोग किया।
13 फरवरी को कांकेर–नारायणपुर सीमावर्ती क्षेत्र में थाना छोटेबेठिया क्षेत्रांतर्गत ग्राम बीनागुंडा के पास नक्सलियों द्वारा डंप की गई सामग्री बरामद की गई। जब्त सामग्रियों में बीजीएल लांचर-2, 12 बोर-2, एयरगन-1, डायरेक्शन आईईडी-3, टिफिन आईईडी लगभग 5 किग्रा-1, बीजीएल बम-30, 12 बोर राउण्ड-26, बारुद प्लास्टिक पैकेट में लगभग 2 किग्रा, मल्टी मीटर-1, पटाखा-12 पैकेट, बिजली वायर-2 बंडल, पोच-2 और स्पिलंटर-1 पैकेट शामिल हैं। सभी सामग्रियों के साथ थाना छोटेबेठिया में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।





