रायपुर, 6 फरवरी 2026: छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री और बस्तर के वरिष्ठ आदिवासी कांग्रेस नेता कवासी लखमा आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रायपुर स्थित निवास पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बघेल के परिवारजनों से मुलाकात की। भूपेश बघेल ने इस अवसर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा कि रायपुर निवास में परिवार के सदस्यों द्वारा बस्तर के जननेता और आदिवासियों की मुखर आवाज कवासी लखमा का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए सभी एकजुट हैं और उन्होंने नारा दिया, “लड़ेंगे-जीतेंगे।”
कवासी लखमा ने इस अवसर पर पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव और नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत से भी मुलाकात की। टीएस सिंहदेव ने सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि आदिवासी समाज के अधिकारों और बस्तर की अस्मिता की रक्षा के लिए संघर्ष निरंतर जारी रहेगा।

डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि कवासी लखमा को बस्तर की आवाज को सम्मान मिलने पर बधाई दी गई और आगामी विधानसभा सत्र की तैयारी के लिए विधि की राय लेकर योजना बनाने की सलाह दी।






