कवर्धा, 13 फरवरी 2026 – सेना में भर्ती के लिए अधिसूचना आज 13 फरवरी 2026 को जारी की गई। सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर के अनुसार, अधिसूचना भारतीय सेना की अधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी 2026 से 1 अप्रैल 2026 तक खुली रहेगी। आवेदन निम्नलिखित पदों के लिए हैं:
- अग्निवीर पुरुष: जनरल, तकनीकी, लिपिक/स्टोरकिपर, ट्रैडमैन (दसवीं पास), ट्रैडमैन (आठवीं पास)
- अग्निवीर महिला: सेना पुलिस
- स्थाई कैडर: नर्सिंग असिस्टेंट, नर्सिंग असिस्टेंट वेट, सिपाही फार्मा
कॉमन एंट्रेंस एग्जाम की संभावना 01 जून से 10 जून 2026 तक है। उम्मीदवार किसी भी स्पष्टीकरण के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के नजदीक, सेना भर्ती कार्यालय, नया रायपुर पर टेलीफोन 0771-2965212 या 2965214 पर संपर्क कर सकते हैं।
भारतीय सेना में चयन पूर्णतः योग्यता और पारदर्शिता के आधार पर होता है। उम्मीदवारों को दलालों और अवैध माध्यमों से बचने की सलाह दी गई है।




