July 23, 2026

फार्महाउस में चल रही थी जुए की महफिल, पुलिस ने 11 जुआरियों को दबोचा

कवर्धा। कबीरधाम पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए खैरबनाकला गांव स्थित एक फार्महाउस में छापा मारकर 11 लोगों को जुआ खेलते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। कार्रवाई थाना कवर्धा, एएनटीएफ और साइबर थाना की संयुक्त टीम ने की।

पुलिस को फार्महाउस में जुआ खेलने की सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने मौके पर दबिश देकर 11 आरोपियों को पकड़ लिया। उनके कब्जे से 25,700 रुपये नकद, 8 मोबाइल फोन, 2 मोटरसाइकिल और ताश के पत्ते जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत 1.50 लाख रुपये से अधिक बताई गई है।

सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 4 और 5 के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस ने कहा है कि जिले में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।