July 31, 2026

Kawardha News: सरकारी स्कूल में शराब पीते शिक्षक का VIDEO वायरल, शिक्षा विभाग ने मांगी रिपोर्ट

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के पंडरिया विकासखंड से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। सुदूर वनांचल क्षेत्र के ग्राम तेलियापानी लेदरा स्थित शासकीय स्कूल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक शिक्षक कथित तौर पर स्कूल परिसर में शराब का सेवन करते नजर आ रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, घटना स्कूल समय के दौरान की बताई जा रही है। वायरल वीडियो में शिक्षक स्कूल के एक कमरे में बैठे दिखाई दे रहे हैं। मौके से दो शराब की बोतलें और खाने के पैकेट भी मिलने की बात सामने आई है।

DEO ने मांगी रिपोर्ट

मामले की जानकारी मिलते ही जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) एफ.आर. वर्मा ने संबंधित प्रधान पाठक से प्रतिवेदन तलब किया है।

DEO का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच कराई जाएगी। यह पता लगाया जाएगा कि घटना कब की है, शराब का सेवन वास्तव में स्कूल परिसर में हुआ या नहीं, और वीडियो की परिस्थितियां क्या थीं। जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित शिक्षक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।