कवर्धा, 06 फरवरी 2026:
छत्तीसगढ़ के कवर्धा में एक सेक्स रैकेट का मामला सामने आया है। शहर के समीप मजगांव रोड स्थित एक मकान में पुलिस ने दबिश देकर अनैतिक गतिविधियों का पर्दाफाश किया। कार्रवाई के दौरान मकान के अलग-अलग कमरों में लड़के–लड़कियां संदिग्ध अवस्था में पाए गए।

स्थानीय लोगों की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की। मोहल्लेवासियों ने बताया कि मकान में लगातार अजनबी युवक-युवतियों का आना-जाना होता रहा, जिससे क्षेत्र का माहौल प्रभावित हो रहा था।
तलाशी के दौरान आपत्तिजनक सामग्री, कंडोम और उत्तेजक दवाइयां बरामद की गई। सबसे गंभीर खुलासा यह हुआ कि मौके पर एक नाबालिग स्कूली छात्रा, जो स्कूल यूनिफॉर्म में थी, भी पाई गई।
पुलिस ने मकान मालिक और मौके पर मौजूद सभी संदिग्ध कपल्स को हिरासत में लिया है। एसडीओपी कृष्ण कुमार चंद्राकर ने बताया कि सभी से गहन पूछताछ की जा रही है और जांच के आधार पर संबंधित धाराओं में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।





