May 14, 2026

कवर्धा में महिला की संदिग्ध हालत में लाश मिलने से सनसनी, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में रविवार रात एक महिला की नग्न अवस्था में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना लोहारा थाना क्षेत्र के सिंगारपुर गांव के पास की बताई जा रही है।

क्या है मामला?
पुलिस को देर रात सूचना मिली कि एक महिला का शव संदिग्ध स्थिति में पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान महिला के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। प्रारंभिक जांच में दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है।

जांच में जुटी पुलिस
फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि घटना के संबंध में ठोस सुराग मिल सके।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पूरे मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है।