खैरागढ़। छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले के छुईखदान क्षेत्र के कोपरो गांव में दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 5 वर्षीय युग पिता खेलावन श्रीवास और 6 वर्षीय सूर्या पिता दिनेश पटेल के रूप में हुई है।
हादसे की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना परिजनों को मिलते ही उनका रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, दो मासूम बच्चों की मौत के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे की परिस्थितियों की जानकारी जुटाई जा रही है।
एडिशनल एसपी रूपेश कुमार डाडेण ने बताया कि कोपरो गांव के तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत हुई है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस घटना के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।





