रायपुर। Khelo India Tribal Games 2026 का आयोजन रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में जारी है, जहां विभिन्न राज्यों के खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। मेडल टैली में कर्नाटक की टीम ने 8 गोल्ड, 3 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज के साथ पहला स्थान हासिल कर लिया है।
वहीं ओडिशा की टीम 5 गोल्ड, 1 सिल्वर और 8 ब्रॉन्ज के साथ दूसरे स्थान पर बनी हुई है, जबकि असम 2 गोल्ड और 3 सिल्वर के साथ तीसरे स्थान पर है।
मेजबान छत्तीसगढ़ की बात करें तो टीम अब तक 2 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज मेडल के साथ छठे स्थान पर है। राज्य को अभी तक एक भी गोल्ड मेडल हासिल नहीं हो पाया है।
स्वीमिंग इवेंट में छत्तीसगढ़ की ओर से खेलते हुए अनुष्का भगत ने 200 मीटर इंडिविजुअल मेडली में सिल्वर मेडल जीता। इससे पहले उन्होंने 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में भी सिल्वर पदक हासिल किया था, जिससे राज्य को बड़ी उम्मीदें हैं।
हालांकि अन्य खेलों में प्रदर्शन मिला-जुला रहा। हॉकी में छत्तीसगढ़ को हार का सामना करना पड़ा, जबकि फुटबॉल मुकाबला ड्रॉ रहा। वहीं वेटलिफ्टिंग में राज्य के खिलाड़ी खाता भी नहीं खोल सके।
मेडल टैली (अब तक):
- कर्नाटक – 8 गोल्ड, 3 सिल्वर, 1 ब्रॉन्ज (कुल 12)
- ओडिशा – 5 गोल्ड, 1 सिल्वर, 8 ब्रॉन्ज (कुल 14)
- असम – 2 गोल्ड, 3 सिल्वर (कुल 5)
- मिजोरम – 1 गोल्ड, 1 सिल्वर (कुल 2)
- त्रिपुरा – 0 गोल्ड, 2 सिल्वर, 2 ब्रॉन्ज (कुल 4)
- छत्तीसगढ़ – 0 गोल्ड, 2 सिल्वर, 1 ब्रॉन्ज (कुल 3)
टूर्नामेंट में अभी कई मुकाबले बाकी हैं, ऐसे में छत्तीसगढ़ को अपने प्रदर्शन में सुधार कर मेडल टैली में ऊपर आने का मौका रहेगा।





