September 4, 2026

सड़क हादसे में घायल किरण सिंह देव से मिले BJP के वरिष्ठ नेता, मेदांता अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

रायपुर। सड़क हादसे में घायल छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव से भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की मुलाकात का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष, राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा और कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल पहुंचकर किरण सिंह देव से मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना।

मेदांता अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

छत्तीसगढ़ भाजपा की ओर से अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर इस मुलाकात की जानकारी साझा की गई। पार्टी ने बताया कि बी.एल. संतोष, लक्ष्मी वर्मा और लक्ष्मी राजवाड़े ने अस्पताल पहुंचकर किरण सिंह देव से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

वरिष्ठ नेताओं की लगातार हो रही मुलाकात

सड़क हादसे के बाद किरण सिंह देव का गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनके स्वास्थ्य को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता लगातार अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल जान रहे हैं। पार्टी नेताओं ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।