July 25, 2026

किरंदुल में एनएसएस द्वारा मानसिक स्वास्थ्य, नशा मुक्ति और जीवन कौशल पर सात दिवसीय विशेष शिविर

किरंदुल, 10 फरवरी 2026: शासकीय अरविंद महाविद्यालय की एनएसएस इकाई द्वारा मानसिक स्वास्थ्य, नशा मुक्ति और जीवन कौशल पर सात दिवसीय विशेष शिविर आयोजित किया गया।

इस शिविर में सहायक प्राध्यापक डॉ. दिनेश कुमार लहरी ने मनोवैज्ञानिक पहलुओं पर जोर देते हुए छात्र-छात्राओं को जीवन कौशल और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सामाजिक जीवन में मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने से ही जीवन को सरल और सहज बनाया जा सकता है।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर. के. हिरकने, एनएसएस अधिकारी डॉ. मनीष कुमार, सहायक प्राध्यापक अतिथि व्याख्याता, कर्मचारी और एनएसएस के स्वयंसेवक उपस्थित रहे।