March 3, 2026

कोंडागांव में 980 पदों पर प्लेसमेंट कैंप आज, 10वीं से आईटीआई पास युवाओं को रोजगार का मौका

कोंडागांव।

जिले के शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए रोजगार पाने का सुनहरा अवसर आया है। जिला प्रशासन कोंडागांव द्वारा आज 18 फरवरी 2026 को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक लाइवलीहुड कॉलेज परिसर में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कैंप के माध्यम से कुल 980 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

कैंप में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों के प्रतिनिधि साक्षात्कार के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन करेंगे।

  • एलएंडटी द्वारा निर्माण परियोजनाओं के लिए बढ़ई, राजमिस्त्री, बार बेंडिंग, स्टील फिक्सिंग एवं इलेक्ट्रिकल के कुल 250 पदों पर भर्ती की जाएगी। कार्यस्थल पनवेल (मुंबई) निर्धारित है। न्यूनतम योग्यता 10वीं उत्तीर्ण तथा आयु सीमा 18 से 35 वर्ष तय की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण उपरांत 16 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन एवं आवास सुविधा प्रदान की जाएगी।
  • लिविवान सॉल्यूशन प्रा.ली. द्वारा एसेम्बली ऑपरेटर, प्रोडक्शन असेंबली क्वालिटी एवं प्रशिक्षणार्थी सहित विभिन्न पदों पर कुल 730 भर्ती की जाएगी। शैक्षणिक योग्यता 10वीं, आईटीआई या अन्य डिप्लोमा तथा आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित है। कार्यस्थल तमिलनाडु (चेन्नई) रहेगा। चयनित अभ्यर्थियों को आवास एवं भोजन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने सभी शैक्षणिक दस्तावेज, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटो एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की छायाप्रतियां साथ लाकर निर्धारित समय पर उपस्थित होना अनिवार्य है।