September 4, 2026

Kondagaon Gambling Raid: जंगल में जुआ खेल रहे 7 जुआरी गिरफ्तार, 52 पत्ती और 2 लाख से ज्यादा का सामान जब्त

कोंडागांव। कोंडागांव थाना और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने ग्राम केंवटी के जंगल में जुआ खेल रहे 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 7,100 रुपये नगद, 52 ताश के पत्ते, 5 मोबाइल फोन और 6 दोपहिया वाहन जब्त किए हैं। जब्त सामान की कुल अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 1 हजार 100 रुपये बताई गई है।

जंगल में चल रहा था जुए का फड़

पुलिस के मुताबिक, 21 अगस्त को सूचना मिली थी कि ग्राम केंवटी के जंगल में कुछ लोग रुपये-पैसों का दांव लगाकर ताश से जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और जुआ खेल रहे सातों आरोपियों को पकड़ लिया।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 की धारा 3 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

गिरफ्तार आरोपियों में उत्तम पटेल (33), विष्णु दास सोनी (27), महेश मरकाम (27), मंगतराम कोर्राम (26), अर्जुन बघेल (26), विकास ठाकुर (36) और कमलेश सोनी (28) शामिल हैं। सभी आरोपी कोंडागांव जिले के अलग-अलग क्षेत्रों के निवासी बताए गए हैं।

कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आईपीएस पंकज चन्द्रा के निर्देश, एएसपी कपील चन्द्रा के मार्गदर्शन और एसडीओपी रूपेश कुमार के नेतृत्व में की गई।