May 17, 2026

होली के दूसरे दिन दिल दहला देने वाली वारदात, युवती से गैंगरेप; 3 नाबालिग समेत 5 आरोपी गिरफ्तार

कोंडागांव। जिले के केशकाल अनुविभाग के ईरागांव थाना क्षेत्र में होली के दूसरे दिन दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। एक गांव में 19 वर्षीय युवती के साथ तीन नाबालिग समेत पांच युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना गुरुवार को होली के दूसरे दिन की है। पीड़िता घर में अकेली थी। इसी दौरान पांच युवक रंग-गुलाल लगाने के बहाने उसके घर पहुंचे और उसे कमरे में ले गए। वहां आरोपियों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया।

घटना के बाद पीड़िता ने देर शाम ईरागांव थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की और सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों में दो बालिग और तीन नाबालिग शामिल हैं। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से मामले में पूछताछ कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।