कोंडागांव। मोबाइल टावरों से बैटरियों की चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का कोंडागांव पुलिस ने भांडाफोड़ कर दिया है। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें गिरोह का मास्टरमाइंड खुद जियो कंपनी में कार्यरत टावर इंजीनियर निकला।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से कुल 13 लाख 22 हजार रुपए की चोरी की सामग्री और घटना में प्रयुक्त वाहन जब्त किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने बताया कि यह गिरोह छत्तीसगढ़ के धमतरी और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से ताल्लुक रखता है। पुलिस अब इस गिरोह के अन्य संभावित सहयोगियों और नेटवर्क की भी जांच कर रही है।





