March 4, 2026

कोण्डागांव : प्राकृतिक आपदा पीड़ित के वारिस को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत

कलेक्टर श्रीमती नुपुर राशि पन्ना द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा पीड़ित प्रकरण में वारिस को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार धनोरा तहसील के ग्राम कलेपाल निवासी भवानी की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनके माता सुकोती एवं पिता मानतू को यह सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

कलेक्टर द्वारा स्वीकृत अनुदान राशि संबंधित वारिस के बैंक खाते में हस्तांतरित करने के निर्देश संबंधित तहसीलदार को दिए गए हैं, ताकि सहायता शीघ्र प्राप्त हो सके।

यह सहायता प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों को त्वरित राहत प्रदान करने की दिशा में शासन की महत्वपूर्ण पहल है।