July 23, 2026

कोंडागांव पुलिस ने अंतर्राज्यीय साइबर ठगी गिरोह का किया पर्दाफाश, दिल्ली-यूपी से 7 आरोपी गिरफ्तार

कोंडागांव। जिले की फरसगांव पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दिल्ली, गाजियाबाद और उत्तरप्रदेश से 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो पिछले तीन महीनों से पुलिस की रडार पर थे।

मामले के अनुसार फरसगांव निवासी शंकरलाल राणा से आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज और अलग-अलग मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल कर करीब 29.69 लाख रुपये की ठगी की थी। शिकायत के बाद थाना फरसगांव में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस अधीक्षक Pankaj Chandra के निर्देशन और एसडीओपी Abhinav Upadhyay के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने दिल्ली में 10 दिनों तक डेरा डालकर गिरोह का खुलासा किया।

ऐसे करते थे ठगी

जांच में पता चला कि आरोपी खुद को बीमा लोकपाल परिषद का अधिकारी बताकर लोगों को फोन करते थे। वे बीएसई स्टॉक एक्सचेंज में फंसी बीमा राशि या फंड दिलाने का झांसा देकर प्रोसेसिंग फीस के नाम पर रकम जमा करवाते थे।

पुलिस के मुताबिक गिरोह दिल्ली के स्लम इलाकों में गरीब लोगों के बैंक खाते खुलवाकर उन्हें म्यूल अकाउंट के तौर पर इस्तेमाल करता था। आधार कार्ड में मोबाइल नंबर और पता बदलवाकर बैंक खातों का संचालन किया जाता था।

आरोपी पुलिस से बचने के लिए कीपैड मोबाइल और फर्जी सिम कार्ड का उपयोग करते थे। गिरोह का मुख्य आरोपी Raza Hussain पहले भी साइबर अपराध के मामलों में जेल जा चुका है।

गिरफ्तार आरोपी

  • इसरार अहमद – संगम विहार, दिल्ली
  • आकिल – बरेली, उत्तरप्रदेश / वर्तमान पता संगम विहार, दिल्ली
  • शिवम गुप्ता – संगम विहार, दिल्ली
  • नितिन कुमार त्यागी – गाजियाबाद, उत्तरप्रदेश
  • रजा हुसैन – नई दिल्ली
  • तरुण कौशिक – रोहतास नगर, दिल्ली
  • प्रदीप बघेल – गाजियाबाद, उत्तरप्रदेश

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

इस कार्रवाई में एसडीओपी अभिनव उपाध्याय, निरीक्षक राजकुमार सोरी, उप निरीक्षक शशिभूषण पटेल समेत फरसगांव थाना और साइबर सेल की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।