एमसीबी /16 फरवरी 2026। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर आया है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, एमसीबी द्वारा 20 फरवरी 2026, शुक्रवार को प्रातः 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई), चिरमिरी में रोजगार मेला/प्लेसमेंट कैम्प आयोजित किया जा रहा है। यह कैम्प पूर्णतः निःशुल्क होगा।
मेले की विशेष जानकारी
- पद और योग्यता:
निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियां श्री क्वालिटी सर्विसेज, सिद्धेश्वर क्लासिक, पुणे (महाराष्ट्र) में गुणवत्ता निरीक्षक (Quality Inspector) के 50 रिक्त पदों पर भर्ती करेंगी।- पात्रता: आईटीआई, डिप्लोमा, बीएससी, बीई, बी.टेक
- लिंग: पुरुष एवं महिला दोनों
- वेतन और कार्यस्थल:
- वेतन: ₹15,000 से ₹20,000 प्रति माह
- कार्यस्थल: पुणे, महाराष्ट्र
- पंजीकरण आवश्यक:
इच्छुक अभ्यर्थियों को ई-रोजगार पोर्टल https://erojgar-cg-gov-in या CG Rojgar Panjiyan App के माध्यम से पंजीकरण कराना अनिवार्य है। केवल पंजीकृत अभ्यर्थियों को ही प्लेसमेंट कैम्प में शामिल किया जाएगा। - दस्तावेज़ों की आवश्यकता:
अभ्यर्थियों को अपने साथ लाना होगा:- शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता प्रमाण-पत्र
- निवास प्रमाण-पत्र
- जाति प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो)
- रोजगार कार्यालय पंजीयन प्रमाण-पत्र
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
यह रोजगार मेला निजी क्षेत्र में नौकरी पाने के इच्छुक युवाओं के लिए सीधी भर्ती का सुनहरा अवसर है।




