कोरबा। शहर में लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है, जहां कचरे में लगी आग फैलते हुए एक खड़ी कार तक पहुंच गई और देखते ही देखते गाड़ी धू-धू कर जलकर खाक हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, सेंट पॉलिटी स्कूल के पीछे कॉलोनी में रहने वाले हेमंत राठौर के घर रिश्तेदार आए हुए थे, जिन्होंने अपनी कार घर के पास खड़ी की थी। पास ही कचरे का ढेर और सूखी झाड़ियां थीं, जिनमें किसी ने आग लगा दी। आग धीरे-धीरे फैलते हुए कार तक पहुंच गई और उसे अपनी चपेट में ले लिया।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।
घटना ने एक बार फिर कचरा जलाने जैसी लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं।





