May 18, 2026

Korba Case : हर 5 साल में पत्नी बदलता है पति, चौथी शादी की तैयारी पर महिला आयोग में शिकायत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उसका पति हर पांच साल में पत्नी बदल देता है और अब चौथी शादी की तैयारी कर रहा है, जबकि अभी तक दोनों का तलाक भी नहीं हुआ है।

पीड़िता ने इस मामले की शिकायत छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की जनसुनवाई में दर्ज कराई है। महिला का कहना है कि उसके पति ने पहले भी तीन शादियां की हैं और हर बार कुछ साल साथ रहने के बाद दूसरी महिला से संबंध बनाकर नई शादी की तैयारी करने लगता है।

बिना तलाक चौथी शादी की तैयारी
महिला के मुताबिक फिलहाल उनका विवाह कानूनी रूप से समाप्त नहीं हुआ है और मामला अभी अदालत में लंबित है। इसके बावजूद पति चौथी शादी की तैयारी कर रहा है। पीड़िता का आरोप है कि यह न केवल उसके साथ विश्वासघात है, बल्कि कानून का भी खुला उल्लंघन है।

महिला आयोग ने दिए जांच के निर्देश
मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला आयोग ने संबंधित अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए हैं। आयोग का कहना है कि बिना विवाह विच्छेद के दूसरी शादी करना कानूनन अपराध है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल यह मामला कोरबा जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है और जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।