July 29, 2026

शराब के पैसों को लेकर विवाद, पति ने पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर की हत्या

कटघोरा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दमहामुड़ा के गांधी मोहल्ला में शराब के पैसों को लेकर हुए विवाद में एक पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मामला बांगो थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी पति ने डंडे से पीट-पीटकर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। घटना शनिवार सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। वारदात की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही बांगो थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस हत्याकांड की सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि वारदात के बाद आरोपी पति घर पर ही मौजूद था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों और पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच कर रही है।