March 5, 2026

कोरबा: मंत्री लखन लाल देवांगन ने ऑन-द-स्पॉट कार्रवाई कर रामनगर-स्याहीमुड़ी मार्ग खुलवाया

कोरबा, 28 जनवरी 2026:
कोरबा नगर विधायक एवं छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने बुधवार को एचटीपीपी कॉलोनी से रामनगर-स्याहीमुड़ी मार्ग को जनता की शिकायत पर तुरंत खोलवाया। यह मार्ग करीब एक पखवाड़े से बंद था, जिससे स्थानीय निवासियों को आवागमन में परेशानी हो रही थी।

मंत्री श्री देवांगन मौके पर पहुंचे और उत्पादन कंपनी के अधिकारियों को जनहित सर्वोपरि रखते हुए मार्ग खोलने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने मौके पर जेसीबी से मिट्टी और मलबा हटाकर मार्ग खुलवाया।

मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि भविष्य में प्लांट से लगी बस्तियों में रहने वाले लोगों को आवागमन में कोई परेशानी न हो, इसे ध्यान में रखकर निर्णय लिया जाए।

इस मौके पर पार्षद नरेंद्र देवांगन, फिरत साहू, मुकुंद कंवर, मंडल अध्यक्ष मनोज लहरे सहित बड़ी संख्या में वार्ड वासी उपस्थित थे।

स्थानीय लोगों ने मंत्री की ऑन-द-स्पॉट कार्रवाई का स्वागत किया और आभार व्यक्त किया, जिससे लोगों में हर्ष व्याप्त हुआ।