
कोरबा: कोरबा विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की दिशा में छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग मंत्री एवं कोरबा विधायक श्री लखन लाल देवांगन लगातार सक्रिय हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को उन्होंने नगर पालिक निगम कोरबा के दर्री जोन में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान 7 वार्डों में लगभग ₹2 करोड़ 32 लाख की लागत से होने वाले विकास कार्यों की आधारशिला रखी।
इन कार्यों में 5 शासकीय स्कूलों के नवीन भवन निर्माण, सड़क, नाली और पाइपलाइन जैसे बुनियादी ढांचे शामिल हैं। कार्य पूर्ण होने के बाद क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन, जल निकासी और शिक्षा सुविधाओं का सीधा लाभ मिलेगा।
🏫 5 शासकीय स्कूलों को मिलेगा नया भवन
भूमिपूजन कार्यक्रम के तहत दर्री क्षेत्र के जर्जर स्कूलों को नया स्वरूप दिया जा रहा है। इससे विद्यार्थियों को सुरक्षित और आधुनिक शैक्षणिक वातावरण मिलेगा।
मंत्री देवांगन ने कहा कि,
कोरबा विधानसभा का समग्र विकास मेरी प्राथमिकता है। विष्णुदेव सरकार में डीएमएफ का बेहतर उपयोग कर स्कूल, सड़क, पुल, नाली, पेयजल, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण सामग्री से और तय समय सीमा में पूर्ण किए जाएं।
🏙️ शहर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार
महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा कि नगर के कई शासकीय स्कूल बदहाल स्थिति में थे, जिन्हें मंत्री लखन लाल देवांगन के प्रयासों से नए भवन की स्वीकृति मिली। एक साथ कई स्कूलों का निर्माण शुरू होना शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करेगा।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी ने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार, राज्य में विष्णुदेव सरकार और कोरबा में मंत्री देवांगन के नेतृत्व में विकास कार्यों का स्वर्णिम दौर चल रहा है।
📌 इन कार्यों की रखी गई आधारशिला
- प्राथमिक शाला डांडपारा नवीन भवन – ₹16.95 लाख
- प्राथमिक शाला स्याहीमुड़ी नवीन भवन – ₹16.95 लाख
- वार्ड 59 नीलगिरी बस्ती सीसी रोड – ₹21 लाख
- फर्टिलाइजर बस्ती सीसी रोड – ₹12 लाख
- प्राथमिक शाला ज्ञानज्योति तुलसी नगर भवन – ₹16.95 लाख
- सेमीपाली नवापारा निर्माण कार्य – ₹10 लाख
- लाटा क्षेत्र सीसी रोड – ₹22.50 लाख
- आनंद विहार लाटा सीसी रोड – ₹5 लाख
- प्राथ. शाला अगारखार नवीन भवन – ₹16.95 लाख
- बल्गीखार आरसी नाली – ₹10 लाख
- माध्यमिक शाला बल्गीखार भवन – ₹31.30 लाख
- अटल आवास से जीवन आशा हॉस्पिटल पाइपलाइन – ₹29.64 लाख
- सलिहाभांठा क्षेत्र ओपीवीसी पाइपलाइन – ₹20.21 लाख
👉 कुल लागत लगभग ₹2.30 करोड़।
👥 कार्यक्रम में रहे उपस्थित
भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, पार्षद नरेंद्र देवांगन, मुकुंद सिंह कंवर, राधे यादव, विन्रम तिवारी, किशन कैवर्त, अयोध्या कंवर, सरोज शांडिल्य, जनक सिंह, मनोज लहरे, मनीष मिश्रा, नारायण ठाकुर, मनोज यादव, किशोर साहू सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी, भाजपा कार्यकर्ता एवं निगम अधिकारी उपस्थित रहे।





