Korba में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब जेलगांव नेशनल मार्ग पर एक चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरी कार जलकर खाक हो गई।
कार सवारों ने कूदकर बचाई जान
जानकारी के अनुसार कार में Dr Vivek Mahato समेत तीन लोग सवार थे। आग लगते ही सभी ने किसी तरह कार से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।
बताया जा रहा है कि घटना कोरबा-कटघोरा मार्ग स्थित जेलगांव नेशनल हाईवे पर हुई।
फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू
घटना की सूचना मिलने के बाद CSEB Fire Brigade की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन कार पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई। घटना का वीडियो भी सामने आया है।





