कोरबा। शहर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब ड्यूटी पर जा रही एक नर्स पर अज्ञात बदमाश ने सरेआम चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
घटना सीएसईबी चौकी क्षेत्र के पंचवटी मार्ग की है। जानकारी के अनुसार, नर्स स्कूटी से अस्पताल ड्यूटी के लिए जा रही थी, तभी पीछे से आए बाइक सवार बदमाश ने उसकी पीठ पर चाकू से वार किया और मौके से फरार हो गया। हमले के बाद युवती ने अपने परिचित को फोन कर मदद बुलाई और घायल अवस्था में अस्पताल पहुंची। बताया जा रहा है कि चाकू करीब दो इंच तक पीठ में धंसा हुआ था।
पीड़िता पंप हाउस क्षेत्र की निवासी है और निहारिका के पास एक लैब में कार्यरत है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
प्रतीक चतुर्वेदी भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और पीड़िता का बयान दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।





