March 4, 2026

Korba-Raigarh News Update: गणतंत्र दिवस तैयारियों का निरीक्षण, स्टंटबाजी पर कार्रवाई, मोबाइल शॉप चोरी, कबाड़ माफिया पर पुलिस का बड़ा एक्शन

📌 Korba-Raigarh News Update

कोरबा-रायगढ़। कोरबा और रायगढ़ जिले से जुड़ी कई अहम खबरें सामने आई हैं। गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने सीएसईबी ग्राउंड का निरीक्षण किया, स्कॉर्पियो चालकों की स्टंटबाजी पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की, रायगढ़ में मोबाइल शॉप से लाखों की चोरी हुई और जिलेभर में अवैध कबाड़ कारोबार पर पुलिस का बड़ा एक्शन देखने को मिला है।


गणतंत्र दिवस तैयारियों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

कोरबा कलेक्टर कुणाल दुदावत और एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर सीएसईबी ग्राउंड का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान मंच, बैठक व्यवस्था, पार्किंग, झांकी एंट्री-एग्जिट प्लान और सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की गई। अधिकारियों को समय-सीमा में सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।

👉 24 जनवरी को अंतिम रिहर्सल होगी।
👉 परेड में सीआईएसएफ, पुलिस, नगर सेना, एनसीसी व स्काउट गाइड की टुकड़ियां शामिल होंगी।
👉 समारोह सुबह 9 बजे शुरू होगा।
👉 उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा।


🚓 स्कॉर्पियो चालकों को स्टंट कर रील बनाना पड़ा महंगा

कोरबा में सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है।

चार स्कॉर्पियो चालक बालको से टीपी नगर तक तेज रफ्तार में स्टंट करते हुए रील बना रहे थे, जिससे लोगों की जान को खतरा हो रहा था।

पुलिस ने चारों वाहनों को जब्त कर चालकों —

  • पवन यादव
  • चन्द्रकुमार कर्ष
  • रोहित पटेल
  • मोहम्मद शहजाद खान

को गिरफ्तार किया।

आरोपियों पर धारा 281 बीएनएस व 184 एमवी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।


🚦 फाटक खुलते ही बैक हुई मालगाड़ी, मची अफरा-तफरी

कोरबा के टीपी नगर रेलवे फाटक पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब फाटक खुलते ही मालगाड़ी अचानक पीछे की ओर आने लगी।

घटना बुधवार रात करीब 10:30 बजे की है। मालगाड़ी कोयला लेकर बुधवारी स्थित ताप विद्युत गृह जा रही थी। ट्रेन के रुकते ही वह बैक होने लगी, जिससे पटरी पार कर रहे लोग घबरा गए।

हालांकि ट्रेन फाटक से पहले ही रुक गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया।


📱 मोबाइल शॉप में लाखों की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

रायगढ़ के चक्रधर नगर थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान में बड़ी चोरी हुई है।

अज्ञात चोर ने शटर का ताला तोड़कर दुकान में प्रवेश किया और महंगे मोबाइल व करीब ₹1 लाख नकद चोरी कर फरार हो गया।

सीसीटीवी फुटेज में एक ही चोर पूरी वारदात करता नजर आ रहा है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है। कुल नुकसान का आंकलन जारी है।


🏗️ अवैध कबाड़ कारोबार पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 17 गिरफ्तार

रायगढ़ जिले में पुलिस ने कबाड़ माफिया पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 स्थानों पर दबिश दी।

👉 17 आरोपी गिरफ्तार
👉 14 वाहन जब्त
👉 120 टन से ज्यादा कबाड़ बरामद
👉 अनुमानित कीमत ₹4.90 करोड़

कार्रवाई कोतवाली, पूंजीपथरा, पुसौर, चक्रधरनगर, भूपदेवपुर, खरसिया, धरमजयगढ़ और तमनार क्षेत्रों में की गई।

जब्त सामग्री में लोहे के पाइप, सरिया, सिलेंडर, मशीन पार्ट्स, हाईवा, ट्रक, माजदा और पिकअप वाहन शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।