कोरबा। लखन लाल देवांगन शनिवार को काशीनगर स्थित सोनी परिवार के निवास पहुंचे और हाल ही में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की।
बताया जा रहा है कि चार-पांच दिन पूर्व कोरबा-चांपा मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में सोनी परिवार के तीन सदस्यों का असामयिक निधन हो गया था, जबकि तीन अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

मंत्री देवांगन ने परिजनों से मिलकर गहरा दुख व्यक्त किया और कहा कि यह घटना बेहद पीड़ादायक है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
इसके बाद उन्होंने अस्पताल पहुंचकर उपचाररत घायलों का हालचाल जाना और डॉक्टरों से इलाज की जानकारी ली।
इस दौरान संजू देवी राजपूत, प्रफुल्ल तिवारी, नरेंद्र देवांगन, राजेश राठौर, धन कुमारी गर्ग और गुलजार सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।





