स्कॉर्पियो और ट्रेलर में भीषण टक्कर, एक की मौत
कोरबा: उरगा थाना क्षेत्र के तरदा भारतमाला मार्ग पर स्कॉर्पियो और ट्रेलर के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कॉर्पियो सवार 27 वर्षीय अरुण कुमार यादव की मौके पर ही मौत हो गई।
दो युवक गंभीर घायल, रायपुर रेफर
कोरबा: हादसे में चंद्र प्रकाश यादव (26) और नागेंद्र साहू (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला मेडिकल कॉलेज में प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर रायपुर रेफर किया गया है।
गैस कटर से निकाले गए वाहन में फंसे लोग
कोरबा: टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन में सवार लोग अंदर ही फंस गए। रेस्क्यू टीम ने गैस कटर की मदद से घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
रायपुर से कोरबा आ रहे थे तीनों युवक
कोरबा: बताया जा रहा है कि तीनों युवक रायपुर की एक निजी कंपनी में काम करते थे और डंपर शिफ्टिंग के काम से कोरबा आ रहे थे, इसी दौरान यह हादसा हुआ।
मृतक झारखंड का निवासी, परिवार में मचा कोहराम
कोरबा: मृतक अरुण कुमार यादव झारखंड के गढ़वा जिले के सुनई गांव का रहने वाला था। वह पिछले दो वर्षों से रायपुर में काम कर रहा था। उसकी शादी तीन साल पहले हुई थी और उसका एक छोटा बच्चा भी है।
परिजन झारखंड से कोरबा के लिए रवाना
कोरबा: घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन झारखंड से कोरबा के लिए रवाना हो गए हैं। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।





