कोरबा। पूर्व गृह मंत्री Nanki Ram Kanwar के बेटे Sandeep Kanwar के खिलाफ कोरबा में एक और मामला दर्ज किया गया है। यह केस कोतवाली थाने में पदस्थ एक आरक्षक की लिखित शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया।
जानकारी के अनुसार, दुकान में कार घुसने की सूचना मिलने पर जब आरक्षक मौके पर पहुंचे, तो संदीप कंवर ने उनके साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया। घटना के बाद पुलिस ने संदीप कंवर की अल्कोहल मीटर से जांच की, जिसमें वह नशे में पाया गया।
Prateek Chaturvedi ने बताया कि आरक्षक की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
शराब के नशे में दुकान में घुसाई थी कार
कोतवाली थाना क्षेत्र के इतवारी बाजार में बुधवार को संदीप कंवर ने नशे की हालत में तेज रफ्तार कार सीधे एक दुकान में घुसा दी। इसके बाद उसने मौके पर मौजूद लोगों से गाली-गलौज की और विवाद भी किया।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस उसे कोतवाली थाने ले आई, जहां उसने काफी देर तक हंगामा किया और पुलिसकर्मियों से भी अभद्र व्यवहार किया। आरोप है कि संदीप कंवर ने अपने पिता का रौब दिखाते हुए पुलिस से कहा कि “जो करना है कर लो” और फिर गाली-गलौज करते हुए थाने से ही अपनी गाड़ी लेकर फरार हो गया।





