कोरबा। जिले के रजगामार चौकी क्षेत्र से 32 वर्षीय दिलेश्वर कुमार की संदिग्ध मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी है। मृतक के परिजनों ने उसकी पत्नी राजकुमारी पर आरोप लगाया है कि उसने कथित प्रेमी के साथ मिलकर दिलेश्वर को जहर देकर मारा।
जहर देकर हत्या का आरोप
जानकारी के मुताबिक, दिलेश्वर और उसकी पत्नी राजकुमारी पिछले सात वर्षों से इस क्षेत्र में रह रहे थे। दंपती के दो बच्चे हैं – 12 वर्षीय बेटा और 10 वर्षीय बेटी। पिछले डेढ़ साल से पति-पत्नी के बीच लगातार विवाद चल रहा था। विवाद की मुख्य वजह चरित्रशंका बताई जा रही है।
करीब एक माह पहले दिलेश्वर अपने गृहग्राम हीरागढ़ चला गया था। परिजनों का आरोप है कि राजकुमारी का किसी अन्य व्यक्ति के साथ प्रेम संबंध है और उसने प्रेमी के साथ मिलकर जहर देकर हत्या की होगी।
पुलिस की जांच
रजगामार चौकी प्रभारी लक्ष्मण खूंटे ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की पत्नी और उसके भाई का बयान दर्ज किया गया। मामले की जांच अभी जारी है।





