कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक महिला ने अपने पति को जहर देकर मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद उसने मामले को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की, लेकिन बच्चों के बयान ने पूरी साजिश बेनकाब कर दी

दर्री थाना क्षेत्र के लाटा बस्ती की यह सनसनीखेज घटना तब सामने आई, जब महिला ने पति को जहर देने के बाद अस्पताल पहुँचाया। प्रारंभ में मामला आत्महत्या का प्रतीत हुआ, लेकिन बच्चों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी मां को पिता को जहर देते देखा। बच्चों के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी महिला को अस्पताल से ही गिरफ्तार कर लिया
पुलिस की पूछताछ में महिला ने हत्या और प्रेम प्रसंग दोनों स्वीकार किए। अब पुलिस आरोपी के प्रेमी की तलाश में विशेष टीम रायगढ़ रवाना कर चुकी है। पुलिस ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।





