🚓 टक्कर बनी पुलिस के लिए सुराग, 123 किलो गांजा जब्त
बरगढ़ के भुक्ता में कार–इनोवा की टक्कर के बाद पीछा करना एक बड़ी कार्रवाई में बदल गया।
लुकापारा गांव में फंसी बलेनो कार से पुलिस ने 3 बोरियों में 123 किलो गांजा बरामद किया। गांजा ओडिशा से मध्यप्रदेश ले जाया जा रहा था। चालक फरार है, एक युवक पकड़ा गया है।
🚗 एनएच-49 पर बड़ा हादसा टला
रायगढ़ के बोतल्दा के पास तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार पुल से नीचे जा गिरी।
ओवरटेक के दौरान कार अनियंत्रित हुई। वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन तीन लोग सुरक्षित बच गए।
🚆 कोरबा मेमू समेत 6 पैसेंजर ट्रेनें रद्द
ब्रिज मरम्मत कार्य के चलते बिलासपुर रेल मंडल ने ट्रैफिक ब्लॉक लिया है।
18 जनवरी को बिलासपुर–रायगढ़ और बिलासपुर–कोरबा मेमू लोकल सहित 6 ट्रेनें कैंसिल रहेंगी। यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
⛽ खामियों पर पेट्रोल पंप सील
कोरबा के पसान स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप में तकनीकी व दस्तावेजी गड़बड़ियां मिलने पर पंप को सील कर दिया गया।
जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे कानूनी कार्रवाई होगी।
🛣️ रजकम्मा टोल प्लाजा बंद करने की मांग
एनएच-130 पर मदनपुर रजकम्मा टोल प्लाजा को लेकर विरोध तेज हुआ है।
आम आदमी पार्टी ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कहा कि 60 किमी के नियम के बावजूद पास-पास तीन टोल चल रहे हैं। कर्मचारियों पर अभद्रता के आरोप भी लगाए गए हैं।





