🚨 Korba Crime News: पाली–चैतमा लूटकांड के आरोपी गिरफ्तार
कोरबा | Korba News Today
कोरबा जिले के पाली और चैतमा चौकी क्षेत्र में हुई लूटपाट की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पड़ोसी जिला बिलासपुर के रतनपुर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने पाली और चैतमा में वारदात को अंजाम दिया था।
पाली थाना क्षेत्र के पुटा निवासी जगत नेताम ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 9 जनवरी की रात करीब 8:30 बजे दो पल्सर बाइक पर सवार चार युवकों ने झपटमारी कर उससे 2 हजार रुपए लूट लिए।
मामले में एसपी सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर जांच की गई। मुखबिर सूचना पर पुलिस ने श्रीयष परिहार उर्फ कान्हा परिहार को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल जब्त की गई है।
दूसरे आरोपी वेदप्रकाश वैष्णव उर्फ नीलेश को रतनपुर पुलिस ने पकड़ा है। वहीं सुल्तान हुसैन और कामरान अंसारी की तलाश जारी है। पुलिस के मुताबिक यही आरोपी 16 जनवरी को चैतमा चौकी क्षेत्र स्थित साई फ्यूल्स में भी लूट की वारदात कर चुके हैं।
👮 Korba News: गैंगरेप मामले में लापरवाही पर 2 आरक्षक निलंबित
कोरबा | Crime Update
बांकीमोंगरा क्षेत्र में सामने आए सामूहिक दुष्कर्म मामले में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई हुई है। रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंची युवती को वापस भेजने के मामले में दो आरक्षकों को एसपी ने निलंबित कर दिया है।
निलंबित आरक्षक —
👉 राकेश मेहता
👉 राजेंद्र राज
आरोप है कि युवती बहन के साथ थाने पहुंची थी, लेकिन ड्यूटी पर मौजूद आरक्षकों ने न तो रिपोर्ट दर्ज की और न ही अधिकारियों को सूचना दी। इसे कर्तव्य में गंभीर लापरवाही मानते हुए एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने निलंबन आदेश जारी किया।
बताया जा रहा है कि मामले में पहले ही डायल-112 चालक सहित आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
🏪 Raigarh News: राशन दुकान में गड़बड़ी, एजेंसी निलंबित
रायगढ़ | PDS News
जगतपुर वार्ड क्रमांक 04 स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान में भारी अनियमितता सामने आई है। जांच में स्टॉक की गंभीर कमी मिलने पर प्रशासन ने दुकान संचालन एजेंसी को निलंबित कर दिया है।
खाद्य अधिकारी रायगढ़ के अनुसार पीडीएस दुकान आईडी 411001089 की जांच में हितग्राहियों को वितरित खाद्यान्न में अत्यधिक कमी पाई गई।
कारण बताओ नोटिस देने के बावजूद समलेश्वरी महिला बहुउद्देशीय सहकारी समिति, नया गंज रायगढ़ द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया, जिसके बाद एजेंसी पर निलंबन की कार्रवाई की गई।
⚖️ Raigarh Crime: मारपीट मामले में आरोपी जेल भेजा गया
रायगढ़ | Crime News
थाना जुटमिल क्षेत्र के झोपड़ीपारा में पुरानी लेनदेन की रंजिश को लेकर युवक पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर अजमानतीय धाराओं में रिमांड पर भेज दिया है।
आरोपी अनुज यादव ने भास्कर दास पर ईंट और चाकूनुमा हथियार से हमला किया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी पर धारा 118(1) बीएनएस जोड़ी गई। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया।
🔌 Raigarh News: इंदिराविहार में फेंसिंग तार चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़ | Theft Case
थाना चक्रधरनगर क्षेत्र के इंदिराविहार में वन विभाग की फेंसिंग तार चोरी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपियों के पास से —
✔ लगभग 25 मीटर फेंसिंग तार,
✔ होंडा एक्टिवा स्कूटी,
✔ दो लोहे के प्लास जब्त किए गए हैं।
उप वनक्षेत्रपाल स्वर्णलता लकड़ा की रिपोर्ट पर कार्रवाई की गई। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम शत्रुघन बरेठ बताया, जबकि उसके साथ दिनबंधु वैष्णव और संतराम वैष्णव भी शामिल थे। तीनों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेजा गया।





