May 14, 2026

‘लीड 36गढ़’ की सफलता पर अनूप अग्रवाल सम्मानित

रायपुर। बलवीर सिंह जुनैजा इंडोर स्टेडियम में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में “लीड 36गढ़” की सफलता और वंचित वर्गों के युवाओं को प्रशासनिक सेवाओं तक पहुंचाने में योगदान के लिए शिवाशा फाउंडेशन के चेयरमैन अनूप अग्रवाल को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ शासन की एडिशनल चीफ सेक्रेटरी Richa Sharma ने की। इस अवसर पर Gaurav Singh और Kumar Vishwaranjan विशेष रूप से मौजूद रहे।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने “लीड 36गढ़” पहल को ग्रामीण, वंचित और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी अभियान बताया। इस पहल के तहत प्रतिभाशाली युवाओं का चयन कर उन्हें सिविल सेवा परीक्षा की निःशुल्क और गुणवत्तापूर्ण तैयारी कराई जाती है।

कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि इस वर्ष “लीड 36गढ़” से जुड़े कई विद्यार्थियों ने डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी सहित विभिन्न प्रतिष्ठित पदों पर चयन हासिल किया है। इनमें अधिकांश विद्यार्थी ग्रामीण और कमजोर सामाजिक-आर्थिक पृष्ठभूमि से आते हैं।

अधिकारियों और गणमान्य नागरिकों ने “लीड 36गढ़” मॉडल को सामाजिक समावेशन, शिक्षा और नेतृत्व निर्माण की दिशा में प्रभावी पहल बताते हुए इसकी सराहना की।