May 13, 2026

LSG vs RCB IPL 2026 : इकाना में आज भिड़ेंगे LSG और RCB, जानिए पिच रिपोर्ट, प्लेइंग-11 और हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

आईपीएल 2026 के 50वें मुकाबले में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा, जबकि टॉस 7 बजे होगा।

ऋषभ पंत की कप्तानी वाली LSG का इस सीजन प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। टीम ने 9 मैचों में सिर्फ 2 जीत दर्ज की है और 7 मुकाबले गंवाए हैं। 4 अंकों के साथ टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे है।

वहीं डिफेंडिंग चैंपियन RCB शानदार फॉर्म में नजर आ रही है। रजत पाटीदार की कप्तानी में टीम ने 9 में से 6 मैच जीते हैं और 12 अंकों के साथ अंकतालिका में तीसरे स्थान पर है। RCB की नजर जीत के साथ टॉप पोजिशन हासिल करने पर होगी।

इकाना स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
लखनऊ के इकाना स्टेडियम में अब तक आईपीएल के 26 मुकाबले खेले जा चुके हैं। यहां लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों का रिकॉर्ड बेहतर रहा है। 26 में से 14 मैच चेज करने वाली टीमों ने जीते हैं।

पिच गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। यहां औसत स्कोर करीब 172 रन रहता है। मिडिल ओवर्स में बल्लेबाजों को रन बनाने में परेशानी होती है। हालांकि दोनों टीमों की मजबूत बल्लेबाजी को देखते हुए मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
आईपीएल में अब तक दोनों टीमों के बीच 7 मुकाबले हुए हैं। इनमें RCB ने 5 मैच जीते हैं, जबकि LSG सिर्फ 2 मुकाबले जीत सकी है।

इकाना स्टेडियम में दोनों टीमें दो बार भिड़ी हैं और दोनों बार जीत RCB के खाते में गई है।

संभावित प्लेइंग-11

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG):
ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), निकोलस पूरन, मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, आयुष बडोनी, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, प्रिंस यादव, आवेश खान, शाहबाज अहमद
इम्पैक्ट प्लेयर : अब्दुल समद

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB):
रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, जैकब बेथेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा
इम्पैक्ट प्लेयर : रोमारियो शेफर्ड

कहां देखें लाइव मैच?
इस मुकाबले का लाइव प्रसारण Star Sports नेटवर्क पर होगा। वहीं लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप पर उपलब्ध रहेगी।