रायगढ़। रायगढ़ स्थित मां शिवा प्लांट में हुए हादसे में गंभीर रूप से झुलसे दो श्रमिकों की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतकों की पहचान प्रमोद सोनी और चौखट सिंह के रूप में हुई है।
दोनों श्रमिकों की हालत गंभीर होने पर उन्हें ओपी जिंदल फोर्टिस हॉस्पिटल से चार दिन पहले रायपुर रेफर किया गया था। रायपुर के अस्पताल में उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।
वहीं, हादसे में घायल अन्य तीन श्रमिक गुड्डू कुमार, चतुर यादव और शनिराम राठिया का इलाज अभी भी ओपी जिंदल फोर्टिस हॉस्पिटल में जारी है। उनकी हालत पर डॉक्टरों की लगातार निगरानी रखी जा रही है।
गौरतलब है कि मां शिवा प्लांट में हुए हादसे के बाद से श्रमिकों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।





