रायपुर। महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच लगातार तेज होती जा रही है। इस मामले में अब मशहूर टीवी होस्ट शेफाली बग्गा से तीसरे दिन भी पूछताछ की जाएगी। इससे पहले दूसरे दिन ईडी ने उनसे करीब आठ घंटे तक पूछताछ की थी।
सूत्रों के मुताबिक, शेफाली बग्गा पर विदेश से संचालित ऑनलाइन बेटिंग ऐप्स के प्रमोशन और उनसे जुड़े टेलीग्राम चैनलों के संचालन में भूमिका की जांच की जा रही है। जांच एजेंसी को कथित तौर पर विदेशी बेटिंग प्लेटफॉर्म के प्रचार से जुड़े कुछ सबूत भी मिले हैं, जिनके आधार पर पूछताछ आगे बढ़ाई जा रही है।
ईडी की जांच का मुख्य फोकस खंजन जगदीश कुमार ठक्कर और शेफाली बग्गा के बीच कथित संबंधों पर है। एजेंसी हवाला लेन-देन और ऑनलाइन बेटिंग नेटवर्क से जुड़े संभावित लिंक की भी पड़ताल कर रही है।
फिलहाल ईडी की जांच जारी है और मामले में आगे और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।





