महासमुंद जिले में सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले युवक के परिजन को प्रशासन ने राहत दी है। दावा निपटान आयुक्त एवं कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने मृतक के परिवार को दो लाख रुपये की प्रतिकर सहायता राशि स्वीकृत की है।
जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर टक्कर मारकर भागने वाले वाहन की चपेट में आने से ग्राम लोहारडीह निवासी नेहरू यादव की मौत हो गई थी। हादसे के बाद परिवार को हुए नुकसान को देखते हुए मृतक की माता श्रीमती शिखा यादव को विधिक प्रतिनिधि के रूप में सहायता राशि देने का निर्णय लिया गया।
प्रशासन ने बताया कि यह राशि दुर्घटना में हुई अपहानि की भरपाई के लिए स्वीकृत की गई है, ताकि पीड़ित परिवार को आर्थिक सहारा मिल सके।




