May 14, 2026

Mahasamund में भालू और पागल कुत्ते का आतंक: तेंदूपत्ता तोड़ने गए ग्रामीण पर हमला, कई लोग घायल

महासमुंद: छत्तीसगढ़ के Mahasamund जिले में इन दिनों वन्यजीव और आवारा जानवरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला सिंगारपुर, लारीपुर और बड़े लोरम के जंगल से सामने आया है, जहां तेंदूपत्ता तोड़ने गए एक ग्रामीण पर जंगली भालू ने हमला कर दिया।

तेंदूपत्ता तोड़ने गए ग्रामीण पर भालू का हमला
जानकारी के अनुसार, सिंगारपुर निवासी विशेष कुमार प्रधान जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गया था। इसी दौरान भालू ने अचानक उस पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे पहले स्वास्थ्य केंद्र सांकरा ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद Pithora रेफर किया गया।

वन विभाग ने दी सहायता
घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल ग्रामीण को तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की। घटना के बाद सिंगारपुर, लारीपुर और बड़े लोरम क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

पागल कुत्ते का भी कहर
इसी जिले के जामपाली और जंघोरा गांव में पागल कुत्ते का आतंक भी जारी है। अब तक आधा दर्जन से ज्यादा लोगों को कुत्ते ने काटकर घायल कर दिया है। सभी घायलों को Pithora के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।