महासमुंद: जिले में जुआ के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भंवरपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 9 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से नगदी समेत कुल ₹1,36,300 की संपत्ति जब्त की गई है।
मुखबिर की सूचना पर दबिश
पुलिस को 7 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बनडबरी से संतपाली जाने वाले कच्चे रास्ते पर नीम के पेड़ के नीचे कुछ लोग ताश के पत्तों से जुआ खेल रहे हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने पंचनामा तैयार कर मौके पर दबिश दी, जहां 9 लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ा गया।
मौके से नगदी और सामान जब्त
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जुआ फड़ से ₹12,300 नगद, 8 मोबाइल फोन (लगभग ₹30,000) और 6 पुरानी मोटरसाइकिल (लगभग ₹94,000) जब्त की।
इस प्रकार कुल ₹1,36,300 की संपत्ति जब्त की गई है।
जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज
सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) और जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही असामाजिक गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है।
ये हैं गिरफ्तार आरोपी
- जीतराम चौहान (45 वर्ष) – संतपाली
- केशव साहू (24 वर्ष) – संतपाली
- होरीलाल राणा (28 वर्ष) – संतपाली
- विनय नायक (37 वर्ष) – संतपाली
- सीताराम राणा (28 वर्ष) – संतपाली
- बसंत कुमार निषाद (26 वर्ष) – संतपाली
- तुलसीराम राणा (34 वर्ष) – बरतियां भाठा
- उपेंद्र नायक (36 वर्ष) – बरतियां भाठा
- रूकमन पटेल (38 वर्ष) – बरतियां भाठा
पुलिस का सख्त संदेश
पुलिस ने साफ किया है कि क्षेत्र में जुआ और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।





